Tuesday, January 9, 2024

अपने अपने राम


कोई अकेला जूझे पथ पर

कोई साथ करें संग्राम

अपनी अपनी सोच सभी की

आअपने अपने राम


कोई चूमता चरण राह के(journey vs destination)

गंतव्य किसी का धाम

हिरन गति का कोई उपासक

कोई उड़ता चील समान


अपनी अपनी सोच सभी की

अपने अपने राम


कोई भोर से करे मित्रता 

कोई संध्या में पावे श्याम

कोई खेल सा इसको खेले

कोई निपटावे काम 

अपनी अपनी सोच सभी की

अपने अपने राम


कोई हराकर ख़ुद को जीते

कोई करे जगत संग्राम

कड़े नियम का कोई तपस्वी

कोई बहता पवन समान

अपनी अपनी सोच सभी की

अपने अपने राम


जैसी जिसकी जीवन शैली 

उसके वैसे परिणाम

अपनी अपनी सोच सभी की

अपने अपने रामडे

No comments:

Post a Comment